Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दिव्यांग को टक्कर मारी
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। कविनगर थानाक्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दिव्यांग को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पीड़ित ने भाई ने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सदरपुर के रहने वाले वसीम अहमद ने शिकायत देकर बताया है कि 18 अक्टूबर को उनका दिव्यांग भाई हापुड़ रोड की तरफ जा रहा था। तभी उत्तर गर्ल्स स्कूल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने लापरवाही के चलते स्कूटी में टक्कर मार दी, जिसमें उनका भाई घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.