गाज़ियाबाद, सितम्बर 30 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने रोड किनारे खड़े बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग के दाएं पैर की हड्डी टूट गई। कार चालक बुजुर्ग को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद फरार हो गया। पीड़ित के पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोनी थाना क्षेत्र की न्यू विकास नगर कॉलोनी में रहने वाले हरबीर की बंथला चिरोड़ी रोड पर फलों की दुकान है। उनके पुत्र पवन ने बताया कि 23 सितंबर शाम करीब सात बजे पिता दुकान बंद कर रोड किनारे खड़े थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने पिता को टक्कर मार दी। हादसे में पिता के दाएं पैर की हड्डी टूट गई। राहगीरों ने कार चालक को मौके पर पकड़ लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। लोगों के एकत्र होने पर चालक घायल पिता ...