गाज़ियाबाद, सितम्बर 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद,नतिन कौशिक। राजनगर एक्सटेंशन की एमसीसी सिग्नेचर होम्स में रहने वाली पल्लवी सिंह ने बताया कि तीन सितंबर की रात उनके पति विपिन सिंह, देवर अमनदीप सिंह और चार वर्षीय बेटा वेदाश सिंह कार से उन्हें लेने गुलधर नमो भारत के स्टेशन आए थे। गुलधर स्टेशन के नीचे यू टर्न लेते वक्त पीछे से तेज रफ्तार में आई एक कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे पति, देवर और बेटे को गंभीर चोट आई है। बेटे को अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...