गाज़ियाबाद, नवम्बर 14 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में दिल्ली सहारनपुर रोड पर तेज रफ्तार ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो के पलट जाने से उसमें बैठा युवक घायल हो गया। सूचना पर परिजन ने घायल को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से आने के बाद पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की प्रेम नगर कॉलोनी में मुस्तकीम रहते है। उनकी पत्नी नसीम बानो ने बताया कि बेटा नईम आठ नवंबर रात करीब आठ बजे ऑटो में बैठकर लोनी से दिल्ली गोल चक्कर की ओर जा रहा था। आरोप है कि चालक ऑटो को तेज रफ्तार में चला रहा था। उन्होंने बताया कि चालक की लापरवाही के चलते ऑटो दिल्ली सहारनपुर रोड पर पलट गया। ऑटो के पलटने से बेटे नईम को गंभीर चोट आई साथ ही अन्य यात्री भी चोटिल हो ...