Ghaziabad News: तेज रफ्तार ऑटो ने बिजली के खंभे में टक्कर मारी
गाज़ियाबाद, अगस्त 23 -- Ghaziabad News: -टक्कर लगने ऑटो में बैठी सवारी के पैर की हड्डी टूटी लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में गलत दिशा में चल रहे तेज रफ्तार ऑटो ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। हादसे में एक सवारी के पैर की हड्डी टूट गई। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दिल्ली की नूर कॉलोनी में रहने वाले बबलू अली ट्रोनिका सिटी में नौकरी करते है। उनकी पत्नी नेहा बेगम ने बताया कि 10 अगस्त को पति नौकरी कर घर लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े आठ बजे वह स्टैंड पर पहुंचे। ऑटो चालक ने पति को पिछली सीट में अधिक सवारी होने की बात कहते हुए अपने पास आगे बैठा लिया। आरोप है कि कुछ समय बाद ऑटो चालक गलत दिशा में तेज रफ्तार से ऑटो चलाते हुए रोड पर बिजली के खंभे से जा टकराया। हादसे में पति के बाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.