Ghaziabad News: तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ
गाज़ियाबाद, सितम्बर 21 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। नगरपालिका बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन छात्राओं ने विभिन्न राज्यों की संस्कृति, वेशभूषा, खान-पान और ऐतिहासिक-भौगोलिक विशेषताओं को टेंट व प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। शिविर में 12 ग्रुप बनाए गए थे, जिन्होंने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, बिहार, मध्य प्रदेश, केरल और कर्नाटक समेत 12 राज्यों की थीम पर कैंप तैयार किए। कार्यक्रम में छात्राओं ने टेंट निर्माण, हस्तशिल्प और साहसिक गतिविधियों में प्रतिभा दिखाई। डीओसी रिंकू तोमर के निर्देशन में शिविर संपन्न हुआ। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. अन्तिमा चौधरी ने विजेता टीमों व प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.