Ghaziabad News: तीन खिलाड़ियों का मंडलीय फुटबॉल टीम में चयन
गाज़ियाबाद, सितम्बर 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। जनपद के तीन खिलाड़ियों का चयन मंडलीय फुटबॉल टीम में किया गया है। ये तीनों खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रतिभा दिखाएंगे। आगरा में सात से 14 सितंबर तक प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ये खिलाड़ी मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। गाजियाबाद फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव हेमंत पवार ने बताया कि विवान श्रेष्ठ, प्रणव चौहान और केशव अस्थाना का चयन मेरठ मंडल टीम में किया गया है। मेरठ में आयोजित हुए मंडलीय ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि तीनों खिलाड़ियों ने पहले जिला स्तरीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर उन्हें मंडलीय ट्रायल के लिए भेजा गया था। यह भी पढ़ें- खेलो इंडिया शिविर के लिए छह खिलाड़ियों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.