गाज़ियाबाद, अगस्त 16 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र की ग्रीन सिटी फेस दो में सन्नी शर्मा रहते है। 14 अगस्त शाम करीब आठ बजे घर पर ताला लगाकर पत्नी को उसकी बहन के यहां से लेने के लिए गए थे। अगले दिन वापस लौटने पर देखा कि दरवाजे का ताला टुटा हुआ था। चोरों ने घर के अंदर रखे सोने की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, चांदी का पेंडल, कपड़े, बाइक की आरसी समेत टीवी व बर्तन चोरी कर लिए। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि शिकायत पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...