Ghaziabad News: ताइक्वांडो में मायरा नेगी और अक्षिता ने स्वर्ण जीता
गाज़ियाबाद, अगस्त 23 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वैशाली स्थित पिंक पार्क के बच्चों ने शनिवार को 13वीं शाहदरा जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर अपनी सफलता का परचम लहराया। प्रतियोगिता में मायरा नेगी और अक्षिता पाठक ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि चिन्मय और प्रकृति ने रजत पदक अपने नाम किए। पिंक पार्क समिति ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समिति ने मुख्य कोच संतोष शाह के मार्गदर्शन की सराहना की और बच्चों के माता-पिता को भी निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन के लिए बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.