Ghaziabad News: तहसील बार एसोसिएशन ने दी हड़ताल की चेतावनी
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। तहसील बार एसोसिएशन ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों के विभाजन करने के विरोध में हड़ताल की चेतावनी दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा और सचिव दीपक वार्ष्णेय ने बताया कि इसको लेकर मंगलवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शासन-प्रशासन द्वारा प्रस्तावित विभाजन को तत्काल रोका जाए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन ने विभाजन के निर्णय पर रोक नहीं लगाई तो तहसील बार एसोसिएशन गाजियाबाद, दस्तावेज लेखक एसोसिएशन समेत अन्य सदस्य हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। एसोसिएशन ने कहा कि हड़ताल की स्थिति में उत्पन्न होने वाली समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.