Ghaziabad News: तमंचे और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 29 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बॉर्डर पुलिस ने जांच के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए है। दोनों ने लोगों पर रौब जमाने के लिए तमंचा रखना स्वीकार किया है।लोनी बार्डर थाना पुलिस गुरुवार को पाइपलाइन रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस को कबूल नगर रेलवे लाइन किनारे दो बदमाशों के खड़े होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को धर दबोचा। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पूछताछ में इन्होंने अपने नाम महेश उर्फ काला निवासी बंद फाटक और रोहित उर्फ गंजा निवासी राहुल गार्डन थाना लोनी बॉर्डर बताए। पुलिस को इनके कब्जे से एक तमंचा दो कारतूस बरामद हुए है। दोनों ने लोगों पर रौब जमाने के लिए तमंचा रखना बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.