Ghaziabad News: डेढ़ साल की बच्ची संदिग्ध हालात में लापता
गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर थानाक्षेत्र में लालकुआं पुल के नीचे सो रहे मजदूर की डेढ़ वर्षीय बेटी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी बच्ची का कोई सुराग न मिलने पर पिता ने पुलिस से शिकायत की। पिता ने बच्ची को चोरी करने का अंदेशा जताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। विजयनगर थानाक्षेत्र की चांदमारी झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले सलीम ने कविनगर थाने में शिकायत देकर बताया कि वह मूलरूप से शामली जिले के ग्राम मैलेडी का रहने वाला है और मजदूरी करता है। उसने बताया कि 28 जुलाई की रात वह अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी साईन के साथ लालकुआं पुल के नीचे सोया था। देर रात दोनों वहीं थे, लेकिन सुबह करीब उठने पर उसने देखा कि उसकी बेटी वहां नहीं थी। सलीम का कहना है कि उसने आसपास के लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.