Ghaziabad News: डेंगू मरीजों की संख्या 96 पहुंची
गाज़ियाबाद, नवम्बर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जिले में संचारी रोगों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 96 पहुंच गई है। वहीं, मलेरिया के दो नए मरीज मिलने के बाद कुल संख्या 27 हो गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जांच और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को घरों के आसपास पानी जमा न होने देने और साफ-सफाई रखने की सलाह दी जा रही है। बढञते मामलों को देखते हुए संचारी रोग नियंत्रण अभियान की अवधि बढ़ाकर अब 15 नवंबर तक कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.