Ghaziabad News: डीएम से नियमों के उल्लंघन की शिकायत की
गाज़ियाबाद, अगस्त 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में फायर सेफ्टी व्यवस्था को लेकर आरडब्ल्यूए फेडरेशन के मीडिया प्रभारी गौरव बंसल ने जिला अधिकारी से शिकायत की है। शिकायत में डीएम से उन्होंने तकनीकी जांच और कार्रवाई की उचित मांग की। उन्होंने सोमवार को शिकायत में बताया कि की सोसाइटी के एक टावर में कथित फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन, फायर डक्ट पर अवैध कब्जे तथा ओवरहेड पानी की टंकी से निजी मोटर लगाकर डायरेक्ट पानी लिया जा रहा। उन्होंने कहा कि यदि टंकी का जलस्तर कम हो जाएगा तो आग लगने की स्थिति में फायर हाइड्रेंट सिस्टम को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाएगा, जिससे राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हो सकता है। उन्होंने डीएम से पूरे मामले की तकनीकी जांच कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.