Ghaziabad News: डीएमई पर डकैती के मामले में चार और लुटेरे गिरफ्तार, 2.03 लाख रुपये बरामद
गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। वेव सिटी पुलिस ने थानाक्षेत्र में 21 अगस्त की रात मेरठ के उद्यमी गिलमान के साथ हुई 24.85 लाख रुपये की डकैती की घटना में फरार चल रहे चार और बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इनके पास से दो लाख तीन हजार 540 रुपये बरामद किए हैं।
आरोपियों की जानकारी डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि पकड़े के बदमाश मेरठ के फलावदा के गांव महलका निवासी शान, मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी अनस उर्फ चुहिया, सोन उर्फ अरमान और साहिबाबाद के अर्थला निवासी कामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि डीएमई पर कार सवार को रोककर उससे 24.85 लाख रुपये लूटे थे। घटना को अंजाम देने से पहले आस मोहम्मद और आसिफ ने रेकी की थी। रेकी के बाद साजिश रची और सभी साथियों को इकट्ठा किया। ओसामा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.