Ghaziabad News: डीएमई पर टायर फटने से पिकअप सवार तीन लोग घायल
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 9 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) के छिजारसी कट के पास बुधवार रात एक पिकअप (मालवाहक वाहन) का टायर फटने तीन लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। सहाकय पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पिकअप दिल्ली से डासना मसूरी की ओर सामान लेकर जा रही थी। वैन में सामान के ऊपर कुछ लोग भी बैठे हुए थे। डीएमई पर अचानक छिजारसी कट के पास वैन का टायर फट गया। टायर फटने से वैन अनियंत्रित हो गई और उसमें बैठे लोग सड़क पर आ गिरे। गनीमत थी कि पीछे से आ रहे वाहनों की चपेट में ये लोग नहीं आए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जाहिद, कादर और इकराम घायल हुए थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.