Ghaziabad News: डिलीवरी ब्वॉय का पार्सल से भरा बैग चुराया
गाज़ियाबाद, जुलाई 18 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। लिंक रोड थाना क्षेत्र के चंद्र नगर में चोरों ने एक डिलीवरी ब्वॉय की बाइक से पार्सल का बैग चोरी कर लिया। बृज विहार निवासी अमित गुजराल ने पुलिस को बताया कि 15 जुलाई को चंद्र नगर में एक पार्सल डिलीवरी करने गया था। वह दोनों बैग बाइक पर छोड़कर डिलीवरी करने चले गए। जब वह वापस आए तो एक बैग गायब था और दूसरे बैग में से भी कुछ पार्सल चोरी कर लिए गए थे। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त अमित सक्सेना ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.