Ghaziabad News: डिजिटल अरेस्ट कर सेवानिवृत्त अधिकारी से सवा 81 लाख रुपये वसूले
गाज़ियाबाद, सितम्बर 21 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर साहिबाबाद के लाजपत नगर निवासी सेवानिवृत्त अधिकारी से 81.37 लाख रुपये ऐंठ लिए। जालसाजों ने खुद को पुलिस, एटीएस और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और पीड़ित के नाम पर मनी लांड्रिंग और फर्जी बैंक खाते संचालित होने का डर दिखाकर गिरफ्तारी की धमकी दी। वीडियो कॉल पर आधार-पैन कार्ड दिखवाने और हर घंटे रिपोर्ट देने का दबाव बनाया। परिवार को हिरासत में लेने की धमकी देकर आरोपियों ने अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराई। लाजपत नगर निवासी राजीव नियोगी एक निजी कंपनी से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने साइबर थाने में शिकायत देकर बताया कि बीते अगस्त माह में उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.