Ghaziabad News: डाकघरों में पार्सल भेजने के लिए पैकेजिंग सामान उपलब्ध होगा
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 16 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। दीवाली और छठ पूजा के दौरान अपनों को उपहार और जरूरी सामान भेजने वाले लोगों को पार्सल की पैकिंग के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। त्योहारों पर डाक सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए डाक विभाग जिले के सभी डाकघरों में पार्सल पैकिंग से जुड़ी सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत कार्टून, पैकिंग टेप समेत अन्य जरूरी सामान की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने रिश्तेदारों और परिचितों को मिठाई, कपड़े, उपहार और अन्य सामान डाक के माध्यम से भेजते हैं। ऐसे में पार्सल की सुरक्षित पैकिंग करना जरूरी होता है। कई बार पैकिंग का सामान उपलब्ध नहीं होने या उसकी व्यवस्था करने में समय लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.