गाज़ियाबाद, अक्टूबर 12 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। दीपावली और छठ पर्व के दौरान स्पीड पोस्ट और पार्सल की बुकिंग बढ़ने की संभावना को देखते हुए डाक विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गाजियाबाद मंडल के वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर विशाल कुमार पाठक ने बताया कि त्योहार के समय अधिक बुकिंग वाले डाकघरों में जरूरत के अनुसार अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे। इससे लोगों को राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...