गाज़ियाबाद, जुलाई 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। जिले के सभी डाकघरों में विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों को कार्य होने के बाद शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करने की अपील की जा रही। वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर गाजियाबाद मंडल ने बताया कि सभी डाकघर में स्पीड पोस्ट, पार्सल समेत अन्य कार्यों के लिए यूपीआई एवं क्यूआर कोड के माध्यम से शुल्क का भुगतान करने की सुविधा मिलने लगी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक ऑनलाइन भुगतान करने की अपील की। डिजिटल ट्रांजेक्शन सुरक्षित और तेज होता है। इससे लोगों का कार्य भी जल्दी होता है और लंबी लाइन में कमी आती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...