Ghaziabad News: डंपिंग ग्राउंड के पास डंपर की चपेट में आने से परिचालक की मौत
गाज़ियाबाद, अगस्त 21 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मसूरी क्षेत्र के ढबारसी स्थित डंपिंग ग्राउंड के पास शुक्रवार सुबह नगर निगम के कूड़ा डंपर की चपेट में आने से परिचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सड़क पर शव पड़ा देख आसपास के लोगों ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने डंपिंग ग्राउंड का विरोध भी जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान अलीगढ़ के जिरावली गांव निवासी 41 वर्षीय जसवीर सिंह पुत्र नेपाल सिंह के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: अनियंत्रित डंपर डिवाइडर तोड़ घर में घुसा, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.