गाज़ियाबाद, अक्टूबर 25 -- Ghaziabad News: मोदीनगर,चंद्रशेखर त्यागी। थानाक्षेत्र के गांव सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर के सामने ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद में महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव सीकरी खुर्द निवासी महिला मीना देवी महामाया देवी मंदिर के सामने प्रसाद बेचने का ठेला लगाती है। ठेला लगाने को लेकर महिला का विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ी कि युवकों ने महिला को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीरू ,निजामू व पौनू निवासी नंदनगरी कॉलोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...