गाज़ियाबाद, अक्टूबर 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। मिडोज विस्टा में रहने वाले सत्यपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह 22 अक्तूबर की शाम करीब सवा पांच बजे मेनापुर स्थित शराब के ठेके पर शराब लेने गए थे। आरोप है कि ठेके पर काम करने वाले सेल्समेन सुनील जयसवाल ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की है। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...