गाज़ियाबाद, सितम्बर 29 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में ठगों ने महिला के खाते से दो बार में 95 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक से रुपये कटने के मैसेज आने पर महिला ने मामले की शिकायत हेल्पलाइन नंबर व साइबर सेल से की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की विकास कुंज कॉलोनी निवासी तुलसी देवी ने पुलिस को बताया कि 20 जुलाई दोपहर बाद मोबाइल पर एक लिंक आया था। लिंक खोलने पर मोबाइल ने काम करना बंद कर दिया। वह मोबाइल को रखकर घर के काम करने लगी। कुछ देर बाद मोबाइल पर बैंक से 95 हजार रुपये कटने के दो मैसेज आए। उन्होंने बताया कि ठगों ने बैंक ऑफ बड़ौदा स्थित उनके खाते से करीब आठ बजे महज सात मिनट में दो बार में 75 हजार और 20 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने तुरंत म...