Ghaziabad News: ठगों ने बैंक खाते से 92 हजार रुपये निकाले
गाज़ियाबाद, जुलाई 23 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, संजीव वर्मा। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव भंडौला के संजय त्यागी के मुताबिक, वे गांव में ही जनसेवा केंद्र पर खाते से रुपये निकालने के लिए गए थे। उन्होंने वहां मशीन पर अंगूठा लगाया, लेकिन रकम नहीं मिली। केंद्र संचालक ने तकनीकी खराबी बताकर उन्हें वापस भेज दिया। आरोप है कि कुछ ही देर में उनके खाते से 92 हजार रुपये निकल गए। बैंक से मोबाइल पर मैसेज आने पर रकम निकलने की जानकारी हुई। मामले में उनकी शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.