गाज़ियाबाद, जुलाई 8 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें दूधिया रोशनी से जगमगाएंगी। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से चार सेक्टरों में नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही लाइटें लगाने का कार्य शुरू होगा। ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इस कारण उद्यमियों के साथ यहां काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अंधेरा रहने के कारण अपराधिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इस कारण लोगों में रात के समय असुरक्षा की भावना भी बढ़ रही है। इसको लेकर कई बार शिकायत भी की गई। रात की पाली में का...