गाज़ियाबाद, जुलाई 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद/ट्रांस हिंडन, योगेन्द्र सागर। आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने रविवार को ट्रैफिक वॉलंटियर फोर्स के लिए एक दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में ट्रैफिक मित्रों को सड़क पर वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने, भीड़ नियंत्रण और कांवड़ यात्रा के दौरान प्रभावी यातायात प्रबंधन के गुर सिखाए गए। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर आयोजित कार्यशाला की निगरानी डीसीपी ट्रैफिक, एडीसीपी ट्रैफिक और एसीपी यातायात द्वितीय ने की। एडीसीपी ट्रैफिक वरूण कुमार सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के कमिश्नरेट की सीमा से गुजरने की संभावना है। ऐसे में पुलिस बल के साथ ट...