Ghaziabad News: ट्रैफिक पुलिस के 22 उपनिरीक्षक पदोन्नति पाकर निरीक्षक बने
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 15 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कमिश्नरेट गाजियाबाद की ट्रैफिक पुलिस में तैनात 22 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर पदोन्नति पाकर इंस्पेक्टर बन गए हैं। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्टार सेरेमनी आयोजित कर सभी को नई रैंक के स्टार लगाए और बधाई दी। अधिकारियों ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों से नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ करने की अपेक्षा जताई। पदोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में आयोजित स्टार सेरेमनी में डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन, डीसीपी मुख्यालय बलवंत चौधरी और एडीसीपी ट्रैफिक वरुण कुमार सिंह ने सभी को रैंक स्टार लगाए। अधिकारियों ने उन्हें पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही नई रैंक के अनुरूप अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.