Ghaziabad News: ट्रैक्टर ने दो टेंपो में टक्कर मारी, महिला घायल
गाज़ियाबाद, अगस्त 1 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नंदग्राम थानाक्षेत्र में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में एक टेंपो में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी फरीद अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी खातून निशा शुक्रवार को साहिबाबाद के अर्थला स्थित अपने भाई इस्माइल के घर गई थी। वहां से लौटने के बाद वह नंदग्राम स्थित मरियम अस्पताल में भर्ती अपने परिचित से मिलने के लिए टेंपो से जा रही थी। शाम करीब पांच बजे जब टेंपो मेरठ रोड स्थित बाला जी धाम के सामने पहुंचा तो पीछे से तेज गति और लापरवाही से आए ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की चपेट में दूसरा टेंपो भी आ गया। स्थानीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.