गाज़ियाबाद, अक्टूबर 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर चार की पटरी और स्लीपर बदलने का काम पूरा होने के बाद सोमवार से ट्रेनों का संचालन सामान्य हो गया। करीब दस दिन तक चले पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के कारण प्रभावित रहीं लोकल ट्रेनों के सामान्य संचालन से दैनिक यात्रियों ने राहत की सांस ली। अब यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेने और प्लेटफॉर्म बदलने की परेशानी से भी राहत मिली है। उत्तर रेलवे की ओर से गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर पटरी और स्लीपर बदलने का काम कराया गया। इसके लिए 25 सितंबर से चार अक्टूबर तक पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था। ब्लॉक के दौरान रेलवे ने ट्रैक पर सुरक्षित तरीके से कार्य पूरा करने के लिए ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया था। इसमें कई लोक...