Ghaziabad News: ट्रांसफार्मर के पुर्जे चुराने वाला पकड़ा
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 29 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। कौशांबी थानाक्षेत्र में ट्रांसफार्मर से पुर्जे और तार चोरी करने के आरोपी को लोगों को पकड़ लिया। उसका साथी फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची विद्युत निगम की टीम ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर मुकदमा दर्ज कराया है। विद्युत निगम के अवर अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि बुधवार शाम लाइनमैन राम वकील ने फोन पर सूचना दी कि वैशाली सेक्टर-2 में ट्रांसफार्मर से दो चोर पीतल के उपकरण और तार चोरी कर रहे। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से एक चोर को दबोच लिया, जबकि उसका साथी भाग निकला। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम दीपक कश्यप बताया, जो कनावनी गांव में रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.