Ghaziabad News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार घायल
गाज़ियाबाद, अगस्त 23 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की सिग्नेचर सिटी में अजय कुमार रहते हैं। उनकी बेटी वर्षा ने बताया कि दो अगस्त को पिता स्कूटी से एचडीएफसी बैंक चौराहे पर काम से गए थे। यहां ट्रक चालक ने पिता की स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पिता को गंभीर चोट आई। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.