गाज़ियाबाद, अगस्त 22 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। लिंक रोड थाना क्षेत्र में वैशाली लाल बत्ती के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल सड़क पार कर रहे एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक के भाई ने एक महीने बाद ट्रक नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज करवाया है। वैशाली सेक्टर-एक बुद्ध विहार अंसल प्लाजा निवासी मनीष कुमार ने पुलिस को बताया कि 20 जुलाई को रात करीब साढ़े 10 बजे वह और उनके भाई पप्पू घरेलू काम से जा रहे थे। इस दौरान वैशाली रेड लाइट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि केस दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।...