गाज़ियाबाद, जुलाई 15 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद,योगेन्द्र सागर। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में गुलधर मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिहानी चुंगी स्थित गली नंबर-नौ, कौशल नगर में रहने वाले शंभू गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अखलेश गुप्ता 14 जुलाई की रात कार से घर लौट रहा था। गुलधर मेट्रो स्टेशन के पास ट्रक की टक्कर से वह घायल हो गया। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- कार ने तीन युवकों को टक्कर मारी, गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...