गाज़ियाबाद, जुलाई 15 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की आजाद एनक्लेव कॉलोनी में लाल मोहम्मद रहते है। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को पुत्र मतलूब घर से कार लेकर पावी सादकपुर गांव जा रहा था। जब वह गांव के सामने होटल के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक घायल हादसे में पुत्र को काफी चोट आई और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की स...