Ghaziabad News: टेंपो में बैठी महिला के कुंडल लेकर फरार हुए तीन युवक
गाज़ियाबाद, अगस्त 19 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। पुराने बस अड्डे से सब्जी खरीदकर टेंपो से घर लौट रही महिला को तीन युवकों ने पुलिस चेकिंग का झांसा देकर कुंडल ले लिए और फरार हो गए। संजय नगर की फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी रजनी ने पुलिस को बताया कि 14 अगस्त को पुराना बस अड्डे स्थित मंडी में सब्जी खरीदने आई थीं। खरीदारी करने के बाद वह टेंपो में से घर के लिए रवाना हुईं। टेंपो में पहले से तीन युवक बैठे हुए थे। रास्ते में तीनों ने उन्हें बताया कि आगे पुलिस चेकिंग चल रही है। चेकिंग में आभूषण मिलने पर परेशानी हो सकती है। वह उनकी बातों में आ गई और कुंडल उतारकर तीनों को दे दिए। टेंपो जब मेरठ रोड स्थित एएलटी फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो आरोपियों ने उन्हें टेंपो से उतार दिया। उन्होंने जब कुंडल वापस मांगे तो आरोपी टेंपो लेकर वहां से फरार हो गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.