Ghaziabad News: टेंपो चालक से मारपीट का आरोप
गाज़ियाबाद, अगस्त 19 -- Ghaziabad News: लोनी, आयुष गंगवार। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र में युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इलाइचीपुर गट्टा कॉलोनी निवासी गौरव ने पुलिस को बताया कि वह पानी सप्लाई का काम करता है। 15 अगस्त की शाम वह पानी देने जा रहा था। रास्ते में दयाराम, रोसन, कोसल्या देवी, दीपक, शोभा देवी, राजकुमार और बसंत समेत अन्य लोगों ने उसका टेंपो रोक लिया। कहा कि रास्ते पर मलबा डलवाने में काफी रुपये खर्च हुए हैं। इससे निकलना है तो अपने हिस्से के पैसे दो। रुपये न देने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.