Ghaziabad News: टूटी सड़क और जलभराव से लोग परेशान
गाज़ियाबाद, जुलाई 2 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। वैशाली सेक्टर-3 के ए ब्लॉक में टूटी सड़क और बहते पानी से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने और लगातार पानी बहने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। शिकायतकर्ता सुनील वैध का आरोप है कि करीब तीन वर्ष से सड़क की हालत खराब बनी हुई है। उन्होंने नगर निगम से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की है, ताकि हादसों की आशंका खत्म हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.