Ghaziabad News: टीम टाइटन ने एलीट स्ट्राइकर्स को सात विकेट से हराया
गाज़ियाबाद, सितम्बर 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एप्पल क्रिकेट मैदान में एलीट स्ट्राइकर्स और टीम टाइटन के बीच मैच खेला गया। मैच में टीम टाइटन ने सात विकेट से जीत हासिल की। टॉस एलीट स्ट्राइकर्स ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 195 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आदित्य कुशवाहा ने 67 रन, अंकित त्रिपाठी ने 35 और रितेश यादव ने 28 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से आकाश ठाकुर और शिवम ने तीन-तीन विकेट लिए। टीम टाइटन ने 17.1 ओवर में ही तीन विकेट खोकर 197 रन बना लिए। शिवम ने नाबाद 107 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.