Ghaziabad News: टीम अल्फा ने 50 रन से मैच जीता
गाज़ियाबाद, अगस्त 20 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एप्पल क्रिकेट मैदान पर चल रहे टी20 कप टूर्नामेंट में गुरुवार को टीम अल्फा और डायनामिक हिटर 11 के बीच मैच हुआ। इसमें टीम अल्फा ने 50 रन से जीत हासिल की। टीम अल्फा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। विकास शर्मा ने 53 रन व देशु देओल ने 52 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायनामिक्स हिटर्स इलेवन की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 141 रन ही बना पाई। ऋषभ राठी ने 44 रन बनाए। अतुल तोमर, विमल सिरोही और अभिषेक कौशिक ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से विकास शर्मा को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.