गाज़ियाबाद, जुलाई 19 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। राजनगर एक्सटेंशन स्थित एसीई क्रिकेट मैदान पर टीपीजी क्रिकेट अकादमी और एसकेआई वाईएससी के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें टीपीसी क्रिकेट अकादमी ने तीन विकेट से जीत हासिल की। एसकेआई वाईएससी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.2 ओवर में 220 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कप्तान नैतिक सिंह ने 63 रन, लक्की ने 34 व हेमंत सिंह ने 32 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से से कप्तान अयान सिंह, नितेश यादव, विशाल सिंह व अंकित शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीपीजी क्रिकेट अकादमी ने 32.2 ओवर में सात विकेट पर 224 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज की। यह भी पढ़ें- Amroha News: थ्रीएच क्रिकेट अकादमी ने नौ विकेट से जीता मैच आर्यन ने 57 व अंकित शर्मा ने 39 रन बनाए। कृष्ण राजौरिया ने 51 रन की पारी खेली। एसक...