Ghaziabad News: टीपीजी क्रिकेट अकादमी 172 रन से विजयी रही
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। राजनगर एक्सटेंशन स्थित लक्ष्य स्पोटर्स मैदान पर टीपीजी क्रिकेट अकादमी और जेएनएनवाईसी के बीच मैच खेला गया। मैच में टीपीजी क्रिकेट अकादमी 172 रन से विजयी रही। टीपीजी क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व 39 ओवर में 395 रन बनाकर आउट हो गई। मोहम्मद अजहान ने 157 रन और अव्यक्त त्यागी ने भी 107 रन की शतकीय पारी खेली। विरोधी टीम से यश ने और अभिमन्यु शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जेएनएनवाईसी 223 रन पर ऑल आउट हो गई। इशु ने 71 रन की पारी खेली। पार्थ गोस्वामी ने चार और अंकित शर्मा ने तीन विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मौहम्मद अजहान को दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.