Ghaziabad News: टीपीजी क्रिकेट अकादमी ने आठ विकेट से मैच जीता
गाज़ियाबाद, जुलाई 4 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। राजनगर एक्सटेंशन स्थित इंस्पिरेशन क्रिकेट मैदान पर टीपीजी क्रिकेट अकादमी और राजनगर एक्सटेंशन अकादमी के बीच मैच खेला गया। इसमें टीपीजी अकादमी ने आठ विकेट से जीत हासिल की। टॉस राजनगर एक्सटेंशन क्रिकेट अकादमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवर में 203 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आकर्ष ने 79 रन की पारी खेली। विराट गौरव ने 26 रन, हर्ष त्यागी ने 18 और उन्नत पांडे ने 16 रन का योगदान दिया। दूसरी टीम से विशाल सिंह ने चार विकेट लिए। कप्तान मौ. अजहान और सार्थक शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। टीपीजी क्रिकेट अकादमी ने 20.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिए। कप्तान मौ.अजहान ने 81 रन की पारी खेली और अभिलाष ने नाबाद 26 रन बनाए। मौ.अजहान को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.