गाज़ियाबाद, जुलाई 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को टीईटी परीक्षा के चलते गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही सामान्य रही। परीक्षा के चलते स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान तैनात नजर आए। वहीं, स्टेशन पर परीक्षार्थियों के लिए भी व्यवस्थाएं की गई थी। गाजियाबाद स्टेशन पर टीईटी परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रही। जीआरपी गाजियाबाद के पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया कि परीक्षा को लेकर स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म पर जवान तैनात किए गए हैं। स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों पर जीआरपी के जवानों द्वारा गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। प्लेटफार्म पर परीक्षार्थियों को केंद्र व अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। यह भी पढ़ें- हरियाणा TET 2026 कल से, सेंटर पर जाने से...