गाज़ियाबाद, अक्टूबर 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। सिहानी गेट पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे टप्पेबाजी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश के पैर में गोली लगी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके कब्जे से 46 सौ रुपये, घटना में प्रयुक्त स्कूटी, दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि 13 अक्तूबर को मूलनंद एन्क्लेव के रहने वाले कुलदीप ने शिकायत दी थी कि 12 अक्तूबर को वह दोपहर करीब एक बजे अपने ऑफिस छोटा घर से नवयुग मार्केट एचडीएफसी बैंक में चैक जमा करने गए थे। जहां से वह अपनी बाइक से मालीवाड़ा चौक पर विमल फार्मा से पेमेंट लेने के लिए जा रहे थे। तो रास्ते में स्कूटी सवार दो अज्ञात...