Ghaziabad News: टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
गाज़ियाबाद, जुलाई 16 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। करावल नगर निवासी अजय शर्मा लोनी में प्राइवेट नौकरी करते थे। उनके पुत्र हर्षित ने बताया कि आठ जुलाई को पिता बाइक से कमल विहार जा रहे थे। गढ़ी कटैया गांव के पास एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दस जुलाई को उपचार के दौरान उनकी अस्पताल में मौत हो गई। एसीपी अमरदीप मौर्य ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.