Ghaziabad News: टक्कर मारने का विरोध करने पर रॉड से युवक का सिर फोड़ा
गाज़ियाबाद, जुलाई 24 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। लाजपत नगर निवासी अरविंद ने पुलिस को बताया कि वह 22 जुलाई की रात टीएमसी मोड़ के पास से बाइक से सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इस पर उन्होंने विरोध जताया तो बस के चालक और परिचालक ने उन पर रॉड से हमला कर दिया। इससे उनका सिर फट गया। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त अमित सक्सेना ने बताया कि नंबर के आधार पर बस और चालक, परिचालक की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: अनियंत्रित बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल यह भी पढ़ें- Balrampur News: अनियंत्रित बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.