Ghaziabad News: झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक को पीटा
गाज़ियाबाद, अगस्त 31 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में दोस्त का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। रोबिन ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्त का कुछ लड़कों से झगड़ा हो रहा था। वह झगड़ा शांत कराने के लिए पहुंचा तो दीपक, ऋतिक और आलोक ने उसको बुरी तरह पीटा, जिससे गंभीर चोट आई है। वहीं विपिन कुमार ने हिमांशु, बिट्टू और उनके दो साथियों पर बेटे धनंजय से मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.