Ghaziabad News: जोरदार बारिश से मौसम सुहावना, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी
गाज़ियाबाद, अगस्त 10 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में सोमवार को करीब एक घंटे जोरदार बारिश हुई। बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत तो दी, लेकिन जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सोसाइटी के बेसमेंट और उपकेंद्र में भी पानी भर गया। तीन घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शहर में सोमवार को बारिश के पूर्वानुमान के बीच दोपहर तीन बजे तक उमस भरी गर्मी पड़ी। तेज धूप के बीच बादल आते-जाते रहे। शाम करीब पौने चार बजे इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली व कौशांबी में जोरदार बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। पुराने शहर के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई, जबकि लोनी, मोदीनगर और मुरादनगर के इलाके सूखे रहे। बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली, लेकिन सड़क से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.